सांसद महेश गिरीजी ने किया सुरतवासियो को महायज्ञ में आमन्त्रित

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत, २७ फ़रवरी २०१८। पूर्वी दिल्ली के यशस्वी सांसद श्रद्धेय महेश गिरि जी सूरत पधारे और उन्होंने विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। श्रद्धेय महेश गिरि जी ने बताया कि आगामी 18 से 26 मार्च 2018 को दिल्ली के लालक़िला मैदान में 1008 कुंडिय श्री श्री सुक्त भगवती बगुलामुखी महायज्ञ होने जा रहा है। इस राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के मुखिया के रूप में पूर्वी दिल्ली के यशस्वी सांसद श्रद्धेय महेश गिरि जी होंगे। उन्होंने प्रातः टीजीबी होटल के टोपाज़ हाल में सूरत के विशिष्ट धर्मानुरागी ऐवं समाजिक अग्रणियो को सम्बोधित किया तथा सबको इस महायज्ञ में पधारने का न्योंता दिया। इस अवसर पर विप्र फ़ाउण्डेशन, सूरत द्वारा श्रद्धेय महेश गिरि जी को माल्यार्पण तथा स्मृतिचिन्ह के द्वारा स्वागत किया गया। जिसमे सूरत विप्र फाउंडेसन के जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम सेवग, महामन्त्री मीठालाल, दिनेश शर्मा (दाढी), संतोष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, परमेश्वर माटोलिया, किशन शर्मा, देवकीनन्दन जोशी तथा पार्षद विजय चौमाल सहित सभी ने मिलकर श्री महेश गिरी जी का स्वागत किया एवं दिल्ली के लालकिल्ला मैदान में होने वाले बगुलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के लिए अपना समर्थन दिया।

More from Zonal News