सादुलपुर में मतदान के लिए लोगों को किया जागृत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सादुलपुर, 12 नवंबर 2018। राष्ट्रीय एकता, स्वजातीय गतिशीलता और सामाजिक समरसता को समर्पित वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की ओर से श्रीगंगानगर से शुरू होकर हनुमानगढ़, पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़ चूरू होती हुई आगामी विधानसभा में शतप्रतिशत मतदान की अलख जगाने के लिये सादुलपुर पहुंची। यहाँ पर चैतन्य रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रथयात्रा के सारथी राष्ट्रीय सचिव विष्णु पारीक और प्रतिक पारीक थे। विष्णु पारीक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने और गाय, गीता व गायत्री के संवर्धन और अनुसरण कर जीवन की सार्थकता के लिए विप्र फाउंडेशन ने इस यात्रा का आयोजन किया है। रथयात्रा का स्वागत तहसील अध्यक्ष मुकेश रामपुरा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। करीब आधा घंटे के ठहराव के बाद हरि झण्डी दिखा कर झुंझुनू के लिए चैतन्य रथ को विदाई दी गयी। श्री रमाकान्त ने बताया कि यह रथयात्रा राजगढ़, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, नागौर होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। इस अवसर पर गोविन्द ढाणा, जीतेन्द्र दाधीच, नीरज शर्मा, अनुज शर्मा, विमल शर्मा, अजय शास्त्री, सतीश शर्मा, महरा डोरवाल, भरत शास्त्री, मनोज रामबास, हरिकिशन सिन्दोलिया के अलावा विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More from Zonal News