सीकर के सांसद माननीय श्री सुमेधानन्द जी सरस्वती का कोलकाता मुख्यालय में आगमन

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सीकर के सांसद माननीय श्री सुमेधानन्द जी सरस्वती का कोलकाता मुख्यालय में आगमन

कोलकाता, 13 अक्टूबर 2017। सीकर के सांसद माननीय श्री सुमेधानन्द जी सरस्वती आज कोलकाता स्थित विप्र फ़ाउण्डेशन के मुख्यालय भवन केशर कुँज पधारे। मुख्यालय में उनका पारम्परिक स्वागत किया गया और श्री सुशील ओझा ने विप्र फाउण्डेशन के उद्देश्यों और वर्तमान में संचालित जनहितार्थ प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी माननीय सांसद महोदय को दी। इस अवसर पर संस्था की पश्चिम बंगाल ईकाई के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप सिखवाल, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री सज्जन शर्मा, वीसीसीआइ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीर व्यास, विप्र फ़ाउण्डेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा, श्रीमती रीना जोपट, श्री अमित गौड़, श्री नारायण लढानिया, श्री नारायण राठी आदि ने उनका स्वागत किया। सांसद महोदय ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए शुभेक्षाएँ प्रेषित की।

More from Central News