सूरतगढ़ में विप्र फाउण्डेशन युवा ईकाई की बैठक

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरतगढ़, 23 अक्टूबर 2017। सोमवार को सूरतगढ़ स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में विप्र फाउण्डेशन युवा ईकाई की सार्थक बैठक राखी गयी। बैठक की अध्यक्षता विप्र फाउण्डेशन युवामंच के प्रदेश सचिव हितेश ओझा ने की। बैठक में जिले भर में अंतराष्ट्रीय संगठन विप्र फाउण्डेशन के प्रचार-प्रसार पर गहन चर्चा की गयी। बैठक में संदीप जोशी ने अवगत किया कि शीघ्र ही विप्र फाउण्डेशन के बैनर तले एक सभा का आयोजन किया जायेगा जिसके तहत समाज के प्रति जागरूकता और सामाजिक कार्यों में सहभागिता तय की जाएगी। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा और विप्र फाउण्डेशन को और अधिक मजबूत बनाया जायेगा। इस बैठक में मुकेश सिखवाल, अशोक भार्गव, देवदत्त शर्मा, उदित शर्मा, संजय शर्मा, अमित ओझा सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया।

More from Zonal News