सूरत के विप्र गौरव भवन में राष्ट्रीय समन्वयक सुशील औझा को पथमेडा समीति का राष्ट्रीय महामन्त्री पदभार

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत, 17 जनवरी 2018। आज का दिन विप्र फाउण्डेशन के लिए अनंत सौभाग्यशाली एवं गौरवपूर्ण रहा । आज प्रातः पथमेडा गौ-घाम महातीर्थ के परम श्रद्धेय भागवत गौऋषि श्री स्वामी दत्त शरणानंद जी महाराज विप्र फाउंडेशन सूरत के "विप्र गौरव भवन" पर पधारकर विप्र समाज पर दिव्य कृपा करते हुए गौमाता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्प अर्पित करते हुए समस्त विप्र समाज को आशिर्वाद प्रदान किया तथा पथमेडा गौघाम महातीर्थ कार्यकारिणी ने बापजी (संत श्री ) के निर्देशानुसार विप्र फाऊन्डेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील औझा को पथमेडा समीति का राष्ट्रीय महामन्त्री की ज़िम्मेदारी सौंपकर विप्र फाउण्डेशन को गौरवान्वित किया। ईसी दौरान सुशील औझा ने अपने वक्तव्य मे कहा कि विप्र फाउण्डेशन अपने सत संकल्पों हेतु सदैव कटिबद्ध है सामाजिक समरसता एवं गतिशीलता तथा चेतना जागृति के साथ-साथ गौ सेवा हेतु विप्र समाज हृदय से संकल्पित है और जहां गौ सेवक के कार्य प्रतिपादित होते हैं वहां गोसेवक विप्र बंधु हृदय से अपने दायित्वों एवं गौ सेवा के प्रति कर्तव्यों का पूर्णतया निर्वाह करते आये है। भविष्य मे भी पूर्णतया समर्पित भावना से गौ-सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुम्बई से पधारे विफा राष्ट्रीय गौ-संवर्धन प्रवक्ता कुलदीप राजपुरोहित तथा राजस्थान जयपुर से पधारे वि्फा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रप्रकाश शर्मा का भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। गौपूजन के दौरान सभी विप्र गौ-भक्त एवं विफा के अग्रणी लालसिंह, तुलसी भाई, माँगीलाल, किशोर सिंह, मूलसिंह, सांवरमल माटोलिया, घनश्याम सेवग तथा सभी विफा ज़िला समीति के सदस्य एवं युवा बन्घु भी ऊपस्थित थे। वहीँ पर श्री ओझा ने सारस्वत समाज के लोगों के साथ बैठक रखी जिसमे मुख्य अथिति सारस्वत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मान सत्यनारायण जी तावनिया और अखिल भारतीय ब्राह्मण रत्न श्री सुशील जी ओझा थे। एक तरह से यह प्रोग्राम सारस्वत समाज के युवाओ को समाज परिवार और देश के लिय कुछ करने का जज्बा पैदा करने की एक शानदार कोशिश थी। श्री ओझा ने सभी पधारे सामाजिक लोगों से निवेदन किया कि समाज के लिए न्योछावर युवा बच्चे बूढ़े सब को अग्रणी महासंघ में जोड़े ओर एक बड़ा काफिला तैयार करे ताकि हम लोग अन्य समाजो की तरह दुनिया से कदम से कदम मिला सके और हमारी यानी समाज की कीमत का सभी मूल्यांकन कर सके।

More from Zonal News