सूरत में केवल कन्या के अभभावकों घर पर जा कर "अहोभाग्य" सम्मान दिया

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत 25 अगस्त 2016। विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिन दम्पतियों के केवल कन्या संतान ही है, उनका "अहोभाग्य" सम्मान उनके घर पर जा कर किया। सामाजिक चेतना के भावपूर्ण इस कार्यक्रम में बेटियों के अभभावकों सम्मानित करते हुए बेटियों के प्रति समभाव रखते हुए उनकी शिक्षा एवं संस्कार सिंचन का जागरूकता का सन्देश भी दिया। इस कार्यक्रम में पर्वत पाटिया, टीकामनगर, भटार रोड, अदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर सम्मान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के महामंत्री श्री योगेंद्र शर्मा, दाधीच समाज के अध्यक्ष श्री ललित शर्मा, श्री मीठालाल पालीवाल, श्री गौरव श्रीमाली, श्री प्रदीप पारीक, श्री कैलाश पालीवाल, श्री महेश मुंडेल, नरपतसिंह राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

More from Zonal News