सूरत में विप्र फ़ाउण्डेशन के बैनर तले एकजुटता का संकल्प दोहराया

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत, 19 नवंबर 2017। विप्र गौरव भवन सूरत में ब्राह्मण समाज की सभी न्यातों के अग्रणीजनों ने एक स्वर में विप्र एकता की बात दोहराते हुए विप्र फ़ाउण्डेशन के बैनर तले एकजुटता का संकल्प दोहराया। विप्र महाकुंभ के पश्चात् सूरत में भवन निर्माण जैसी बड़ी उपलब्धि पर समाजजनों ने सन्तोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र पारीक विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। श्री पारीक ने समाज को संगठित तथा विकसित होते रहना आज की ज़रूरत बताया। सभी समाजजनों की सहमती से सूरत की नवीन कार्यकारिणी के गठन का निर्णय हुआ। भवन निर्माण के प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिये सर्वश्री घनश्याम शर्मा, साँवरमल शर्मा, दिनेश दाढ़ी, प्रेम जोशी ,जय प्रकाश दीक्षित,महेन्द्र शर्मा ,मेघराज पंचारिया ,मीठालाल पालीवाल,जगदीश रतावा तुलसी राजपुरोहित एवं सुरेन्द्र शर्मा के प्रयासों की सभी ने सराहना की। विप्र फाऊन्डेशन के प्रदेश संरक्षक एवं मार्गदर्शक श्री महेन्द्र शर्मा ने आभार वक्तव्य करते हुऐ आह्वान किया कि विप्र फ़ाउण्डेशन गुजरात ईकाई आगामी दो वर्षों की रचनात्मक ऊदेश्यो के साथ कार्ययोजना बनाए, धन का अभाव नहीं होगा तथा संगठन उतरोतर प्रगतिशील ही रहेगा कार्यक्रम मे सभी न्याती विप्र बन्घुओ तथा युवाओ की ऊपस्थिती सराहनीय रही।

More from Zonal News