हाल की तिरूपति प्रसादम् लड्डू दुखांतिका से आहत, विप्र फाउंडेशन द्वारा इस घटना के विरोध एवं सनातन संरक्षण बोर्ड की मांग को लेकर देश भर में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देना जारी है।

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

हाल की तिरूपति प्रसादम् लड्डू दुखांतिका से आहत, विप्र फाउंडेशन द्वारा इस घटना  के विरोध एवं सनातन संरक्षण बोर्ड की मांग को लेकर देश भर में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देना जारी है।

हाल की तिरूपति प्रसादम् लड्डू दुखांतिका से आहत, विप्र फाउंडेशन द्वारा इस घटना के विरोध एवं सनातन संरक्षण बोर्ड की मांग को लेकर देश भर में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देना जारी है। ज्ञापन में अवगत करवाया गया है कि तिरूपति प्रसादम घटना सनातन धर्म पर चोट करने के लिए एक गहरी साजिश जान पड़ती है। इस घटना से सनातन धर्मावलंबियों की आस्था पर चोट पहुंची है। विफा संस्थापक श्री सुशील ओझा ने आह्वान किया है कि केन्द्र सरकार ऐसा बिल लाए जिससे इस प्रकार के घोर अधर्म और विनाश से भारतीय संस्कृति, अध्यात्म एवं सनातनी भावनाओं का संरक्षण हो सके, साथ ही अधिगृहीत मंदिरों की संपूर्ण व्यवस्थाएं आस्थावान सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा ही संचालित हों।

More from Central News