हैदराबाद बैठक में लिये गये महत्त्वपूर्ण निर्णय

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

हैदराबाद बैठक में लिये गये महत्त्वपूर्ण निर्णय

हैदराबाद, 3 जुलाई 2016। हैदराबाद में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की साधारण सभा में महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के तहत सार्थक बदलाव के साथ नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ और कई प्रभावी, अनुभवी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपना कार्यभार सम्भाला। साथ ही कई जन-उपयोगी लक्ष्य निर्धारित किये गए और एकवर्षीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। जिनमें से प्रमुख रूप से निम्नलिखित है :-
1. ब्राह्मण युवाओं को उद्दमी बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा सर्व-उत्कर्ष हेतु विप्र चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज का गठन होगा।
2. इस वर्षान्त तक स्कॉलर्स ऋण योजना के तहत कुल २०० छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया ।
3. देश भर में जिला स्तर पर स्थायी कैरियर काउन्सिलिंग केन्द्र संचालित करने का निर्णय। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चूरू, जयपुर, उदयपुर जिलों का चयन।
4. इस वर्ष विप्र शिक्षा निधि के माध्यम से १ करोड़ की धनराशि संग्रह का लक्ष्य। विप्र शिक्षा निधि के प्रत्यक्ष या परोक्ष सहयोगियों के सम्मान का ख़ास आयोजन होगा।
5. देश की समस्त गौशालाओं को उन्नत बनाने के संकल्प के साथ गौसंवर्धन योजना को गति प्रदान करने के लिये राष्ट्र व्यापी अभियान आरम्भ होगा।
6. कोलकाता की तर्ज पर गुवाहाटी, दिल्ली, जयपुर एवं सूरत में भी इसी वर्ष निज स्थान लेकर निर्माण की नींव रखने का फैंसला।
7. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोजगार सहयोग हेतु कोचिंग सेवा प्रदान करने के लिये एक माह का शिविर लगाया जायेगा। आवास, भोजन, प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।

More from Central News