14 सितंबर 2024 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री स्वामीनारायण इंग्लिश मीडियम स्कूल और विप्र फाउंडेशन नाशिक द्वारा

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

14 सितंबर 2024 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री स्वामीनारायण इंग्लिश मीडियम स्कूल और विप्र फाउंडेशन नाशिक द्वारा

14 सितंबर 2024 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री स्वामीनारायण इंग्लिश मीडियम स्कूल और विप्र फाउंडेशन नाशिक द्वारा संयुक्त रुप से स्वामीनारायण मंदिर के विशाल एवं सुशोभित सभागृह में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व को समझाना और उसके प्रचार प्रसार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। एकल अभिनय प्रतियोगिता मे पांच छात्र सहभागी शामिल हुए। उनकी कला व संवादों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य प्रस्तुति स्पर्धा में कुल 29 छात्रों ने हिंदी के प्रमुख विविध कवियों की रचना प्रस्तुत कर उपस्थित छात्र श्रोताओं की सराहना हासील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री शामसुंदर जोशी ने विप्र फाउंडेशन के विविध कार्य, उद्देश्य एवं योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में नाशिक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी शर्मा, मंत्री पवन जी जोशी एवम् विशाल जी जोशी भी मौजूद थे। स्वामीनारायण स्कूल की प्रधानाचार्य अस्मिता जी ने विप्र फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों तथा राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक समरसता व एकता के प्रयासों की सराहना की।

More from Zonal News