संकल्प सिद्धि उत्सव

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन की पश्चिम बंगाल ईकाई ने कोलकाता में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक श्रद्धेय बनवारीलाल जी सोती के सान्निध्य में मनाया संकल्प सिद्धि उत्सव। विप्र फाउंडेशन परिवार की महिलाओं द्वारा अपने घरों से बनाकर लाए व्यंजनों के अन्नकूट का प्रभु को भोग लगा कर आभार व्यक्त किया।
बंगाल ईकाई के अध्यक्ष श्री किशन जी गोस्वामी ने बताया कि परशुराम कुंड पर 51' मूर्ति स्थापना हेतु हमनें 1 करोड़ की राशि संग्रह का संकल्प लिया था जो नारायण की कृपा से 2 करोड़ पार हो गया है और अभी शायद प्रभु की इच्छा यह राशि और आगे तक ले जाने की है।
त्यागमूर्ति महर्षि दधीचि के आशीर्वाद से अभिषिक्त समाज के एक युवा उद्यमी ने जयपुर में निर्माणाधीन सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए प्रथम मंजिल निमित 71 लाख रुपयों के सहयोग की घोषणा की।
उत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा गुरूजी द्वारा दायित्व ग्रहण उपरांत प्रथम बार कोलकाता आगमन पर बंगाल ईकाई की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। विप्र फाउंडेशन की जनक कोलकाता की यशस्वी संस्था राजस्थान ब्राह्मण संघ के जन्म से लेकर 70 वर्षों के इतिहास में पहली बार एक महिला श्रीमति दुर्गा जी व्यास के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नारी शक्ति के प्रति सम्मान स्वरूप उनका
अभिनंदन
 

किया गया।

समारोह को डॉ राजेश कुमार, IPS, उद्यमी श्री डी के व्यास, बालव्यास श्री श्रीकांत जी शर्मा ने संबोधित किया। कोलकाता नगर निगम के चार पार्षद श्री संतोष पाठक, श्री विजय ओझा, श्री राजेश सिन्हा एवं श्री महेश शर्मा, विख्यात चिकित्सक डा विवेकता शर्मा सहित 500 से अधिक स्वजन उपस्थित रहे।

More from Zonal News