IAS/IPS प्रेरणा सेमिनार

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

IAS/IPS प्रेरणा सेमिनार

जयपुर। विप्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित श्री परशुराम ज्ञानपीठ में उद्घाटन समारोह के अगले रविवार, 14 सितंबर को ही अकादमिक सहयोगी सम्यक के साथ मिलकर आयोजित IAS/IPS प्रेरणा सेमिनार अद्वितीय सफलता का प्रतीक बन गया।

विद्यार्थियों के उत्साह और योजना के प्रति आकर्षण का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहाँ यह आयोजन पहले ज्ञानपीठ परिसर में प्रस्तावित था, वहीं अप्रत्याशित पंजीकरण संख्या के कारण इसे पास स्थित सुबोध कॉलेज सभागार में स्थानांतरित करना पड़ा।

सेमिनार में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों की सहभागिता रही, जो न केवल अपने लक्ष्य के प्रति सजग थे, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक भी प्रतीत हो रहे थे।

कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सेमिनार स्थल पर उपस्थित हर चेहरे पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास की चमक दिखाई दे रही थी जो समाज के उज्जवल भविष्य का स्पष्ट संकेत है।

इस आयोजन की सफलता ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, विश्वास और संकल्प को जन्म दिया है। यह विश्वास दृढ़ हुआ है कि सुनियोजित प्रयास और सामाजिक सहभागिता के साथ हम श्रेष्ठ परिणाम की दिशा में बढ़ रहे हैं।

यह मात्र एक सेमिनार नहीं था यह अगली पीढ़ी को लक्ष्य की ओर प्रेरित करने वाली एक नई शुरुआत थी। आप सभी का प्यार व विश्वास यूँ ही बना रहे। 

More from Central News