VCCI का सदस्यता अभियान प्रारम्भ

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

कोलकाता, 28 अप्रैल 2017। वैशाख शुक्ला तृतीया को भगवान श्री परशुराम की जन्म तिथि अक्षय तृतीया को विगत 12 फ़रवरी 2017 को सृजित विप्र फाउण्डेशन के प्रकल्प VCCI (विप्र चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) को सृजित का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया। इस सदस्यता अभियान का प्रारूप तैयार किया गया और देश भर से विप्रा बन्धुओं को VCCI से जोड़ने के लिए योजना बनाई गयी। VCCI के अध्यक्ष श्री सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष CA सुनील शर्मा और महामंत्री श्री सुधीर व्यास ने मिलकर VCCI की सदस्यता एवं अन्य गतिविधियों को अंतिम रूप प्रदान किया। इस शुभ अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बनवारीलाल शर्मा ने 55000/- का चेक VCCI के महामंत्री श्री सुधीर व्यास को सौंप कर VCCI के प्रथम सदस्य बनने का गौरव प्राप्त किया और साथ ही विप्र फाउण्डेशन के सरंक्षक सस्य (Patron Member) बने। इस अवसर पर धनवन्तरी ग्रुप के श्री राजेंद्र खण्डेलवाल, मोहित इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गंगाप्रसाद व्यास और श्री स्वयंप्रकाश पुरोहित ने भी VCCI की सदस्यता ग्रहण की।

More from Zonal News